Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का अजब-गजब मौसम, कहीं बरसे बादल तो कहीं बूंद-बूंद को तरसे लोग

Ad

Uttarakhand Weather Update: Haldwani Rainfall:

ADVERTISEMENTS Ad

मई का महीना उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के लिए केवल शुष्क मौसम और भयंकर गर्मी लेकर आया है। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहने से लोगों और पर्यटकों को राहत मिल रही है वहीं मैदानी क्षेत्रों में रोजाना पारा चढ़ता ही जा रहा है। इसी बढ़ते पारे और गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतज़ार भी कर रहे हैं। इसी बीच 27 मई को हल्द्वानी काठगोदाम में हुई बारिश ने कुछ देर के लिए झलक दिखा कर लोगों की इच्छा पूरी की। करीब आधा घंटा हुई यह बारिश केवल हल्द्वानी से काठगोदाम तक देखी गई।

मौसम का हाल

मौसम में गर्मी के प्रकोप से परेशान लोगों ने कई दिनों से बारिश की आस लगाई थी। ऐसे में बारिश होने से पहले घने बादल और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन बारिश केवल काठगोदाम से हल्द्वानी के बीच ही हुई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा तीनपानी, मोटाहल्दू और बेलबाबा तक बारिश ना होने के कारण लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान

जहां बढ़ते पारे के बीच हर कोई अच्छी बारिश की आस लगाए हुए है। वहीं पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञ डॉo आर के सिंह ने बताया कि इस पूरे महीने मौसम कड़ा रुख ही अपनाए रखेगा। पारा 40 डिग्री के पास ही रहेगा। साथ ही तापमान के 41.5 डिग्री तक पहुंचने का भी अंदेशा लगाया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान से उन लोगों को धुप से बचाव के विकल्प मिल जाते हैं जो पैदल बाजारों में जाते हैं या दुपहिया वाहन से यात्रा करते हैं। लू लगने से होने वाली बीमारियों के बचाव में भी मौसम विभाग के ये सभी अनुमान उपयोगी साबित होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top