Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चार तो मुक्तेश्वर में एक डिग्री पहुंचा तापमान,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

हल्द्वानी: दिसंबर दिनों के साथ-साथ ठंड को भी बढ़ा रहा है। जिस तरह से जनवरी की आहट उत्तराखंड में सुनाई दे रही है। ठीक उसी तरह ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी से लेकर मुक्तेश्वर (Mukteshwar) में ठंड के सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं। बता दें मुक्तेश्वर में बीती रात साल की सबसे सर्द रात रही तो वहीं हल्द्वानी में पारा 4 डिग्री तक पहुंच गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड मौसम विभाग (weather department) ने हाल ही में चेताया था कि मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पूर्वानुमान के मुताबिक ही मौसम ने करवट बदली। अब रात में ज्यादा सर्दी होने लगी है। सुबह शाम कड़ाके की ठंड से लोग कांप पर रहे हैं। शुक्रवार की बात करें तो हल्द्वानी में दिन भर धूप रही। लेकिन इसके बाद एकाएक ठंड बढ़ गई।

शाम को हवाएं चली तो मौसम और सर्द हो गया। रात को तो तापमान खूब नीचे चला गया था। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री घटकर 4 डिग्री सेल्सियस (degree celsius) पर आ गया। बता दें इससे पिछले दिन हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा था।

मुक्तेश्वर की बात करें तो यहां का तापमान 3 डिग्री नीचे गिरकर 0.2 डिग्री सेल्सियस (minimum temperature) तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि यह साल का सबसे कम तापमान है। वहीं अधिकतम तापमान 7 डिग्री घटकर 7.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। नैनीताल का अधिकतम तापमान (maximum temperature) शुक्रवार को 13 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग केंद्र देहरादून (Dehradun) शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। केंद्र के मुताबिक अगले चार-पांच दिन शीतलहर और कड़ाके की ठंड रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार से ही शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा दिक्कतें ठंड में उटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए हैं। जानवर, जो सड़कों पर घूमते हैं, उनके लिए भी सर्दियां अच्छा संदेश लेकर नहीं आती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top