Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के रेल यात्री कृपया ध्यान दें, बंगाल जाने के लिए 27 मार्च से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Photo - Railway Enquiry - Rail Info
Ad

हल्द्वानी: भारतीय रेलवे की ओर से हल्द्वानी, काठगोदाम व आसपास क्षेत्र के रेल यात्रियों को एक और सौगात दी जा रही है। अब आपको पश्चिम बंगाल जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। 27 मार्च से स्पेशल ट्रेन का संचालन काठगोदाम-ठाकुरनगर के बीच शुरू होगा। गौरतलब है कि ट्रेन का संचालन पूरे कोविड-19 नियमों की पालना के साथ ही किया जाएगा। साथ ही आपको बता दें कि सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्री अनारक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन उन लोगों के लिए काफी राहत लेकर आएगी जिन्हें किसी ना किसी काम के लिए पश्चिम बंगाल जाना पड़ता है। साथ ही यहां के पर्यटकों को भी बंगाल घूमने जाने में ये ट्रेन मदद करेगी। अब 27 मार्च से इस स्पेशल ट्रेन का संचालन काठगोदाम से शुरू हो रहा है। जबकि 30 मार्च को ट्रेन की वापसी होगी। बता दें कि इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच तथा शयनयान श्रेणी के आठ कोच सहित कुल 15 कोच होंगे। समय सारणी के बारे में रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने विस्तार से जानकारी दी।

समय सारणी

काठगोदाम से ठाकुरनगर (05030 स्पेशल ट्रेन)

27 मार्च सुबह 10 बजे काठगोदाम से प्रस्थान

10:19 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान

11:10 बजे लालकुआं

11:47 बजे किच्छा

12:10 बजे बरेली सिटी

01:02 बजे बरेली

शाम 05:10 बजे लखनऊ

रात 10:35 बजे गोरखपुर

28 मार्च रात 01: 45 बजे छपरा

सुबह 05:10 पर बरौनी

8:50 बजे कटिहार

9:40 बजे कुमेदपुर

10:42 बजे एकलाखी

11:25 बजे मालदा टाउन

दोपहर 01:22 बजे रामपुर हाट

02:37 बजे बोलपुर

शाम 4:00 बजे दानकुनी

6:20 बजे कोलकाता

रात 8:30 बजे ठाकुरनगर

नोट :- ट्रेन वापसी 30 मार्च को उक्त रूटों से होते हुए ही काठगोदाम पहुंचेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top