Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के ट्रैफिक को किया गया डायवर्ट, मंगलपड़ाव ऑटो स्टैण्ड से नहीं चलेंगे वाहन

Ad

हल्द्वानी: नगर का ट्रैफिक रविवार को डायवर्ट रहेगा। रामबारात के अवसर पर दोपहर दो बजे से बडे वाहनों एवं बसों का डायवर्जन प्लान निम्न रहेगा। पुलिस ने जानकारी दी है कि बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट होकर गौला पुल / गौला बाईपास होते हुए हल्द्वानी / नारीमन / काठगोदाम से अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।

ADVERTISEMENTS Ad

रामपुर रोड से आने वाली समस्त बड़े वाहन टीपी नगर से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जायेंगे । छोटे वाहनों को बरेली रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन गांधी तिराहा से डायवर्ट होकर FTI तिराहा, ITI तिराहा होते हुये मुखानी चौराहा / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को भेजा जाएगा।

रामपुर रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन ITI तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे । कालाढुंगी रोड़ से आने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांट / मुखानी चौराहा / नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

नैनीताल रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन नैनीताल कॉपरेटिव बैक तिराहे से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैक से अपने गन्तव्य को जायेंगे । OK होटल से दमुवाढुंगा की ओर चलने वाले ऑटो, स्टेडियम वाली गली से संचालित किये जायेगें। मंगलपड़ाव ऑटो स्टैण्ड से लालकुंआ की ओर चलने वाले ऑटो / विक्रम / मैजिक गांधी इन्टर कॉलेज तिराहे से संचालित किये जायेगें ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top