Nainital-Haldwani News

Haldwani:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को छोड़कर पूरे शहर में चलेगा इंटरनेट, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

Ad

Haldwani News: Curfew: Internet Updates: कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सके। इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सीएमओ डा श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में आम जन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिनका नाम और फोन नंबर डा एन सी तिवारी, एसीएमओ 9410167445 और डा अजय,  डिस्ट्रिक्ट  इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार सुबह से कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़ते हुए इंटरनेट सेवा को बहाली हो जाएगी। रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। कल 11 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध , सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top