Uttarakhand News

वीरभट्टी पुल पर भूस्खलन से यातायात ठप, नैनीताल DSB परिसर पर भी मंडराने लगा खतरा

वीरभट्टी पुल पर भूस्खलन से यातायात ठप, नैनीताल DSB परिसर पर भी मंडराने लगा खतरा
Ad

हल्द्वानी: जिले भर में बारिश कहर बनकर बरस रही है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने भी आपदा और संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया था। बारिश के कारण हल्द्वानी-भवाली हाइवे पर भूस्खलन हो गया है। भारी मलबा सड़क पर आने के कारण यातायात भी बाधित हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिन मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी कर तैयारी कर लेने को कहा था। जिसके बाद डीएम धीराज गर्ब्याल ने सभी स्कूलों को सोमवार को बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। साथ ही डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए थे।

अलर्ट के मुताबिक रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है। जिस वजह से सोमवार सुबह शहर के समीपवर्ती भवाली हल्द्वानी हाइवे में वीरभट्टी पुल के समीप भूस्खलन हो गया। भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। यातायात बाधित हो गया है। पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को सूचना देने के साथ ही जेसीबी मंगाई गई है।

बता दें कि जिला प्रशासन लगातार पर्यटकों व स्थानीय लोगों से अपील कर रहा है। बाहर ना निकलने या पहाड़ों की तरफ ना जाने की अपील की जा रही है। इसलिए सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर, नैनीताल में भारी बारिश के बाद डीएसबी के हॉस्टल की सुरक्षा दीवार के साथ ही आंगन में दरारें चौड़ी हो गई हैं। साथ ही लोनिवि द्वारा किया गया अस्थाई उपचार भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top