Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की संपत्ति होगी कुर्क, लुक आउट नोटिस भी जारी

Ad

Haldwani News:हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवी के खिलाफ कुड़की का आदेश हुआ है। डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया की फरार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश में अलग-अलग टीमें लगी है और पुलिस की कई टीम में विभिन्न राज्यों में अब्दुल मलिक सहित फरार अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। वहीं इन फरार उपद्रवी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवियों के लिए कुर्की के आदेश जारी कराए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है जिसके बाद पुलिस अब्दुल मलिक की संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अब्दुल मलिक समेत कई अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

बनभुलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर उसमें अवैध नमाज स्थल और मदरसा बनाने का आरोप है। आज डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने अपने एक बयान में कहा है कि अब्दुल मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा बनभूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top