Nainital-Haldwani News

शनिवार को हल्द्वानी रहेगा बंद, कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर प्रशासन ने लिया फैसला

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ने के बाद हल्द्वानी जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। शहर की दुकाने शनिवार को पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। हल्द्वानी शहर में अति आवश्यक दुकानें सुबह 11 बजे तक खुलेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

आवश्यक दुकानें जैसे मेडिकल, दूध की दुकानें खुली रहेगी और सभी पूर्ण रूप से दुकानें बंद रहेंगी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की व्यापारियों से चर्चा के बाद सहमति बन गई है। बंदी लगने से भीड़ कम होगी और कोरोना वायरस के मामले भी कम होंगे। सोमवार को कोरोना वायरस के 3295 नये मामले सामने आए है। राज्य में 4 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि शहर में सैंपलिंग के बढ़ने के साथ कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top