Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में होगी महानगरों की तरह पुलिस पेट्रोलिंग, पूरे शहर में घूमेगी डायल 112 स्कॉर्पियो

Ad

हल्द्वानी: चुनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे जिले में अपनी सर्तकता को बढ़ा दिया है। हल्द्वानी में विशेष रूप से पुलिस जनता को सुरक्षा देना चाहती है और इसके लिए आपराधिक घटनाओं के ग्राफ को कम करने की जरूरत है। इसके लिए प्रो एक्टिव पुलिसिंग व पुलिस सुरक्षा चक्र को मजबूत करने हेतु 05 नये सिटी पेट्रोल वाहनों को पुलिस ने अपने बाडे़ में शामिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को डीआईजी कुमाऊं रेंज नीलेश आनंद भरणे ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त 05 डायल 112 सिटी पेट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के प्रांगण से रवाना किया गया। वाहनों को नैनीताल के हल्द्वानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा, मुखानी तथा लालकुआं क्षेत्रों में हाईवे/सिटी पैट्रोलिंग हेतु लगाया जाएगा।

डीआईजी ने कहा कि नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल की क्षेत्रीय जनता की सुरक्षा तथा पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम को प्रो एक्टिव मोड में लाने के लिए यह वाहन चलेंगे, जिससे वर्तमान में प्रचलित #डायल112 को अधिक प्रभावी और त्वरित गति से संचालित कर इफेक्टिव पुलिसिंग के उद्देश्य को सार्थक बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, शांतनु पाराशर , क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सुश्री विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक नैनीताल, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारी व मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top