Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

File Photo
Ad

हल्द्वानी: सड़क हादसों की कड़ी में एक और हादसा जुड़ गया है। हल्द्वानी निवासी एक स्कूटी सवार युवक की हादसे में मौत हो गई है। भीमताल के पास सिलेंडर लदे एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार सुबह की बात है जब 11 बजे के आसपास भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी स्कूटी पर सवार होकर वाया भीमताल पहाड़ को जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ की तरफ से भीमताल को एक ट्रक (यूके04 सीबी 3122) गैस सिलेंडर लेकर लौट रहा था।

तभी विनायक से दो किमी नीचे स्कूटी सवार ने स्कूटी से नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से स्कूटी सवार ट्रक के टायर के नीचे आ गया। जिन लोगों ने अपनी आंखों से ये हादसा देखा उनका कहना था कि स्कूटी का साइड स्टैंड खुला था। इसी वजह से मोड़ पर स्कूटी ने नियंत्रण खो दिया।

बता दें कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान स्कूटी में रखे कागजातों से की गई है। एसआई राजेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी और बताया कि शव का पंचनाम भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top