Nainital-Haldwani News

कुमाऊं कप में चमके हल्द्वानी के युवा, योग चैंपियनशिप में जीते 12 मेडल

Ad

हल्द्वानी: योग फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से मान्यता प्राप्त योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में 27 अगस्त 2023 को बाजपुर में तीसरी कुमाऊं कप जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भरत योग समिति रामपुर रोड हल्द्वानी के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा अलग-अलग आयु वर्ग में कुल 12 बच्चों ने मेडल जीते।

ADVERTISEMENTS Ad

हर्ष उपाध्याय ने बालक वर्ग और हर्षिता, वर्षा नेगी, तनवी नेगी और मान्या धामी ने 6 से 8 आयु बालिका वर्ग में गोल्ड सिल्वर और ब्रांज मेडल जीता। 8 से 10 वर्ष बालिका आयु वर्ग में गुंजन उपाध्याय ने और 8 से 10 वर्ष बालक आयु में कार्तिक, भरत पांडे और मानस ने मेडल जीते। 10 से 12 आयु वर्ष बालिका वर्ग में लावण्या कांडपाल ने गोल्ड मेडल जीता।

वहीं 25 से 30 वर्ष बालिका वर्ग में विभ बिष्ट ने गोल्ड और 30 से 35 पुरुष वर्ग में पीतांबर पांडे ने गोल्ड जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बच्चों की उपलब्धि पर भरत योग समिति के अध्यक्ष उमेश पांडे और उपाध्यक्ष बसंत पांडे ने बच्चों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top