Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:आनंद दरम्वाल ने ली ब्लॉक प्रमुख की शपथ, बोले कम वक्त में देंगे विकासखंड के विकास को रफ्तार

Ad

हल्द्वानी: ब्लॉक में शनिवार को  शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आनंद दरम्वाल ने समस्त भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के सामने ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर  पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद रहे। इसके अलावा कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा मंत्री गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत,सुरेश तिवारी कुमाऊं मीडिया सह संयोजन प्रकाश रावत, प्रताप बोरा मंडल अध्यक्ष और पार्षद प्रमोद तोलिया मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

शपथ के बाद ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि भले ही उनके पास वक्त कम लेकिन वो इस समय को पूरी तरह से इस्मेमाल करेंगे और हल्द्वानी विकासखंड के विकास की तरफ काम करेंगे।

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आनंद सिंह दरमवाल को जीत हासिल हुई है। आनंद को 18 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन सिंह बिष्ट को केवल 8 वोट मिले। एक वोट रद् हो गया था।आनंदपुर निवासी आनंद दरमवाल चार बार से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। किसान मोर्चा कुमाऊं संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं।

बता दें कि निकाय चुनाव में 24 ग्राम सभा के शामिल होने से ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट का क्षेत्र भी नगर निगम में शामिल हो गया जिसके कारण भोला दत्त भट्ट को अपना ब्लॉक प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा। प्रमुख का पद रिक्त पड़ा था । जिस पर कारवाई करते हुए प्रशासन ने जल्द ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने का निर्देश दिया था और सोमवार को चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए केवल 27 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मतदान किया था। बता दें कि उत्तराखण्ड ब्लॉक का गठन होने के बाद 56 सालों में आनन्द सिंह दरम्वाल 10वें ब्लॉक प्रमुख बनें है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top