Viral

वीडियो: गंदगी करने वाले पर फूटा श्रीमती कोहली का गुस्सा, दिखा आक्रमक विराट रूप

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के आक्रमक अंदाज के बारे में सभी को पता है, लेकिन इस बार उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का विराट रूप देखने को मिला है। अनुष्का ने अपना गुस्सा एक ऐसे शख्स पर जाहिर किया जिसने कार से सड़क पर कूड़ा फेंका था। उन्होंने उस शख्स को मुख्य रोड पर ही आड़े हाथों लिया। इस घटना का वीडियो पति विराट कोहली ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी पत्नी की एक वीडियो अपलोड हुई है जिसमें वह कार में बैठे लोगों को लताड़ती हुई नजर आती है। दरअसल उक्त लोगों ने प्लास्टिक की एक बॉटल सड़क पर फेंकी दी थी। कोहली के साथ जा रही अनुष्का ने जब यह देखा तो वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई। उन्होंने फौरन कार का शीशा नीचे किया और ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति से ऐसे बॉटल फेंकने का कारण पूछने लगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल टिप्स: क्या और कब होती है Orthognathic सर्जरी !

अनुष्का का सख्त मूड देखकर एक बार तो ड्राइविंग सीट पर बैठा उक्त व्यक्ति भी डर गया। उन्होंने फौरन पिछली सीट पर बैठे अपने साथियों की ओर बात करने का इशारा किया। अनुष्का यही नहीं रुकी उन्होंने बाकी लोगों से भी ऐसे सड़क पर बॉटल फेंकने का कारण पूछा। कार में सवार लोग जब कुछ बोल नहीं पाए तो अनुष्का ने उन्हें डस्टबिन में बॉटल फेंकने की सलाह दी।

हैजा का सफाया करेंगी ये होम्योपैथिक दवाएं, हल्द्वानी साहस होम्यो वीडियो टिप्स

गौरतलब है कि भारत में स्वच्छता अभियान चल रहा है। इस मुहिम के शुरू होने के बाद से काफी बदलाव देखने को मिला है और ये एक अच्छी दिशा की ओर जा रहा है। वहीं युवाओं को इसका अच्छा समर्थन मिल रहा है और वो जगह-जगह पर इसका उदाहरण भी पेश कर रहे है। वैसे ही विराट और अनुष्का दोनों ही सेलेब्रेटी है और इस मुहिम से जुड़े हुए है और इस तरह के वाक्या सच में बदलाव लाने की ओर लोगों को प्रेरित करते हैं।

 

https://youtu.be/DNnNbd7wCOw

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top