National News

आज 100 उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा , ये हो सकते हैं दावेदार

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा को लेकर आज भाजपा अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। इसको लेकर कहा जा रहा है कुछ नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है और कुछ वर्तमान सांसदों का टिकट काटा जा सकता है। आपको बता दें कि टिकटों की सूची तैयार करने के लिए बीती रात 2 बजे तक बीजेपी के बड़े नेताओं ने मंथन किया। देर रात तक चली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बिहार के बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने नवादा से चुनाव जीते थे।ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार नवादा सीट एनडीए में शामिल राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी को चली गई हैं। इस सीट से एलजेपी की वीना सिंह को टिकट मिला हैं। अभी वीना सिंह मुंगेर से सांसद हैं। बड़े नेताओं में केंद्रीयमंत्री रविशंकर प्रसाद को बीजेपी ने पटना साहिब से टिकट दिया है और आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को टिकट दिया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र, राजीव प्रताप रूडी को छपरा, राधामोहन सिंह को पूर्वी चंपारण और संजय जयसवाल को पश्चिमी चंपारण से टिकट दिया गया है। वहीं, हुकुमदेव यादव के बेटे अशोक यादव को बिहार के मधुबनी से उम्मीदवार बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भागलपुर से पिछली बार 8 हजार वोटों से हार का सामना करने वाले भाजपा के बड़े नेता शहनवाज हुसैन का टिकट इस बार काट दिया गया है वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं नागपुर सीट से नितिन गड़करी, मुंबई नॉर्थ सेंटर से पूनम महाजन, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि बीजेपी आज अपने प्रत्याशियों को सूची जारी कर सकती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होना है, जिसमें पहला चरण 11 अप्रैल से होगा और वोटों की गिनती 23 मई को होगी। आज उम्मीदवारों की घोषणा में उत्तराखंड के प्रत्याशी भी शामिल हो सकते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top