Entertainment

खिलाड़ी कुमार की फिल्म में डेब्यू करेंगे तैमूर , करीना भी देगी साथ

Ad

नई दिल्लीः फिल्मी दुनिया की बात और भारत के हर एक घर के लाडले तैमूर की बात ना हो यह कैसे हो सकता है। आज हम तैमूर की बात तो करेगे पर उसके सात ही तैमूर की आने वाली फिल्म के बारे में भी जानकारी देगे। तैमूर अली खान की किसी स्टार से कम फैन फैलोइंग नहीं है। तैमूर की वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस को तैमूर की तस्वीर बहुत पसंद आती है। अगर खबरें की माने तो अब तैमूर जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाले है। तैमूर अपनी मां, करीना कपूर खान के साथ फिलेम “गुड न्यूज” में काम करते नजर आएंगी। फिल्म में करीना के अपोजिट अक्षय कुमार हैं।खबरो के अनुशार तैमूर गुड न्यूज में दिखाई देंगे। वे दो सीन्स की शूटिंग भी कर चुके हैं। सीन में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी नजर आएंगे। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उसी सीन्स में से लिया गया टिम शॉट है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म में वे करीब 10 मिनट के लिए नजर आएंगे।” बता दें कि इससे पहले भी तैमूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वे एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ खेलते नजर आ रहे थे। बीते दिनों ‘गुड न्‍यूज’ के सेट से एक विडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे। उस समय कहा गया कि टिम अचानक ही अपनी मां से मिलने सेट पर पहुंचे थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह शूट के लिए ही पहुंचे थे। फिल्म गुड न्‍यूज  में करीना, अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top