Entertainment

वर्ल्ड कप फीवर के बीच रणवीर ने शेयर किया कपिल देव की बायोपिक का फर्स्ट लुक

Ad

नई दिल्लीः रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म 83 से अपना पहला लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में रणवीर, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में आप रणवीर सिंह को कपिल देव के अवतार में देख सकते हैं। वहीं इस लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की जा रही है। फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव जैसे लग रहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

बता दें कि साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप और उसमें इंडिया की हुई ऐतिहासिक जीत पर रणवीर सिंह की फिल्म 83 की कहानी आधारित है। फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण, हार्डी संदु, साकिब सलीम, एमी विर्क, धैर्य करवा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही है। इस फिल्म की शूटिंग आजकल इंग्लैंड में चल रही हैं। बता दें कि भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप इंग्लैड में ही जीता था। कबीर खान इस फिल्म को डायरेक्त कर रहे हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। वहीं 83 के अलावा रणवीर सिंह फिल्म जयेशभाई जोरदार में भी काम कर रहे हैं।

वहीं रणवीर की फिल्म के फर्स्ट लुक को देखते ही बॉलीवुड के कई बड़े-छोटे स्टार्स ने रणवीर सिंह के इस लुक को देखा और उनकी खुल कर तारीफ की। आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी, कुबरा सैत, भूमि पेडनेकर, सोनू सूद, सान्या मल्होत्रा ने रणवीर सिंह के लुक पर कमेंट कर उनकी तारीफ की और साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दी। रणवीर की लुक पर क्रिकेटर शिखर धवन ने कमेंट किया कि रणवीर बिल्कुल पाजी यानी कपिल देव जैसे लग रहे हैं। इसके साथ ही शिखर ने रणवीर को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। रणवीर जिस भी फिल्म में अभिनय करतें हैं वे अपनी एक शानदार छाप छोड़ते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर कपिल देव के रोल को बखुबी से निभा पाते हैं।


ADVERTISEMENTS Ad
To Top