Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: देर रात कैंची धाम में बाबा की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ad

हल्द्वानीः क्षेत्र में बीते कुछ समय से हत्या के मामलों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। एक बार क्षेत्र में हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। कैंची धाम क्षेत्र में एक बाबा की हत्या का मामला सामने आया।

बता दें कि घटना देर रात की है। मृतक बाबा केशर नाथ की उम्र करीब 100 साल बताई जा रही है। बाबा के सिर में चोट के निशान मिले हैं। बाबा साल 2004 से कैंची के जंगल में रह रहा था। इसके साथ ही वहां बाबा का एक साथी तीरथ सिंह घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से करीब एक लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। वहीं घटना के बाद लोग देहशत में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top