Nainital-Haldwani News

लोकसभा चुनाव की हलचल के बीच हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ी सैकड़ों शराब की पेटियां

Ad

हल्द्वानीः लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार सहिंता लागू कर दी गई है। चुनाव में शराब को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की रोक के लिए फ्लाइंग स्क्वाड की टीम गठित की गई है। चुनाव के नजदीक आते ही वोटों के लिए वोटरों को शराब वितरित की जाती है। हल्द्वानी में बुधवार को फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने चेकिंग के दौरान नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के पास एक पिकप वाहन संख्या यूके 04-सीए-3054 को खड़ा देखा तो टीम को शक हुआ,जिसके बाद टिम ने चेकिंग की तो पिकप से 163 देसी पेटी शराब बरामद हुई।
चुनाव के चलते फ्लाइंग स्क्वायड चेकिंग में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में जब टीम ने बुधवार को शराब से लदी एक पिकप को पकड़ा तो चालक के पास कोई कागजात ना होने की वजह से चालक शाकिब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम की पुछताछ के बाद शाकिब ने बताया कि शराब की पेटियां वह आबकारी विभाग के गोदाम से लाया था और उसे यह पेटियां एक दुकान में पहुंचाना था। शाकिब का कहना था कि देसी शराब को ले जाने के लिए 26 मार्च को अनुमति पत्र जारी किया गया था लेकिन शाकिब टीम को इससे जुड़े कागजात नहीं दिखा पाया। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में एसआई दीवान सिंह, गणेश त्रिपाठी, विश्व विजय सिंह देव, संजय नेगी, संजय रावत, होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद और महेश चंद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad

देसी शराब पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग भी इस मामले को छुपा रही है। चुनाव नजदीक आते ही कोई भी उम्मीदवार या पार्टी अवैध तरीके से शराब और धनराशी का उपयोग न कर सके इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top