Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः बिजली-पानी 30 घंटे से ठप, लोगों के छूटे पसीने

Ad

हल्द्वानीः गुरुवार को नैनीताल जिले के इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि हुई। हल्द्वानी में बारिश के कारण कई जगह पेड़ टूटे और रातभर बिजली गायब होने की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रंचड गर्मी के चलते गुरुवार की शाम आए तेज अंधड़ के वजह से बिजली लाइनें व पोल टूटने से करीब 30 घंटो तक ग्रामिण क्षेत्रों में बिजली ठप रही। लोगों को बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी। वही शुक्रवार को पूरे दिन पानी और बिजली आपूर्ति ठप रहने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर शाम तक कुछ इलाकों की बिजली सप्लाई शुरू की गई। लेकिन इलाकों में लोकल फॉल्ट को सही करने की वजह से बिजली के आने जाने का कारवां पूरे दिन चलता रहा। तेज अंधड़ और बारिश की वजह से बिजली गुल रहने के चलते कई इलाकों में पानी की दिक्कत भी हुई। तेज अंधड और बारिश के वजह से उर्जा निगम के कई पोल धवस्त हो गए। वहीं कई जगह के हाईटेंशन व लो टेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद जैसे ही बारिश रूकी तो उर्जा निगम की टीमों ने फाल्ट का पता लगाया। और उनको सही करने में जुट गई। बता दें कि शुक्रवार को भी पूरे दिनभर रामपुर रोड, फतेहपुर, जज फार्म, लामाचौड, बचीनगर, देवलचौड़, हल्दूचौड़ और फत्ताबंगर क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली के काटना पड़ा। अधिशासी अभियंता बिजली वितरण खंड ग्रामिण अमित आनंद का कहना है कि हाईटेंशन लाइनों के 8 पोल व लो टेंशन लाइनों के 18 पोल पेड़ गिरने से तबाह हो गए थे। जबकी अधिशासी अभियंता बिजली वितरण खंड शहर डीके जोशी का कहना हेै कि गौलापार क्षेत्र में हाईटेंशन लाइनों के 2 पोल व लो टेंशन लाइनों के 15 पोल तबाह हो गए। इतना ही नही इसके अलावा कई कंडक्टर भी टूटे हैं। और कई फ्यूज उड़ गए और इंस्यूलेटर फट गए। उन्होनें बताया कि करीब 3 किलोमीटर एरिये की लाइन टूटने से क्षेत्र में दिन भर आपूर्ती ठप रही।

ADVERTISEMENTS Ad

बिजली व पानी की आपूर्ती ठप होने की वजह से लोगों को दिनभर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top