Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः स्मैक तस्करों के खिलाफ हीरानगर की महिलाओं ने शुरू किया आंदोलन

Ad

हल्द्वानीः शहर में लगातर स्मैक की तस्करी बढ़ती ही जा रही है। नशे की लत में पूरे शहर के युवा बुरी तरह फंस चुके हैं। आज शहर का युवा वर्ग नशे के इस दलदस में फसता ही जा रहा है। ऐसे में हीरा नगर हीरा नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही स्मैक की तस्करी को लेकर हीरानगर के लोगों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वहां क्षेत्र की महिलाओं ने बैठक कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। ऐसे में महिलाओं ने एक नर्णय लिया है कि वे खुद टोली बनाकर क्षेत्र में घूमेंगी और स्मैक तस्कर और नशेड़ियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगी। बता दें कि कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शोभा बिष्ट के आवास पर हुई बैठक में महिलाओं ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही स्मैक की तस्करी पर गहरी चिंता जताई है। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में दिन रात स्मैक तस्कर घूम रहे हैं। क्षेत्र के युवाओं और छात्रों को जबरदस्ती स्मैक का लती बनाया जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्र में कई लड़के ऐसे हैं जिनको स्मैक कि लत इस प्रकार हो गई है कि वे बिना स्मैक के नहीं रह पा रहे हैं। और स्मैक ना मिलने पर गलत कदम उठा रहें हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

युवा नशे के मायाजाल में इस तरह फस चुका है कि उसका इस मायाजाल से निकलना नामुमकिन सा लगता है। ऐसे में नशा मुक्ति केंद्रों में नशेड़ियों से मोटी रकम वसूली जा रही है। 3-4 महीने के कार्स के लिए युवकों से लाखों रुपए वसूले जातें हैं। इसके चलते महिलाओं ने नगर में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग भी की। महिलाओं ने इस दौरान क्षेत्र के कुछ नशेड़ी ऐसे थे जिनके स्टाइलिश बाल थे, उनके बाल भी कटवा दिए। बैठक में शोभा बिष्ट, मंजू बोरा, देवकी देवी, दीपा देवी, देवकी आर्या, किरन देवी, प्रेमा मौर्या, हिमांशी बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top