Nainital-Haldwani News

हल्द्वनीः मंडी गेट के सामने अवैध बाजार पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Ad

हल्द्वानीः शहर में लगने वाोली अवैध बाजार के वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अवैध रूप से लगने वाली इन बाजारों से यातायात के नियमों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। बतां दें कि शनिवार को मंडी गेट में लगने वाली बाजार के वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अवैध रूप से बाजार लगाने के चलते कई बार देखा गया है कि जाम लग जाता है, इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वही बाजार लगने के चलते  शहर के व्यापारियों को और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।   

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टीप्स

बता दें कि आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी गेट के सामने शनिवार को लगने वाले अवैध बाजार को हटाने की मांग की है। अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपकर कहा कि अवैध बाजार लगने से व्यापारियों को किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी शनि बाजार लगने के दौरान सड़कों के किनारे दुकाने लगने से कई बार जाम लग चुका है। सीएम मर्तोलिया का कहना है कि इस मामले को जल्द ही सुलझाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top