Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बारिश का कहर, घर पर दीवार गिरने से बच्ची समेत चार दबे, एक की मौत

Ad

हल्द्वानी में लगातर हो रही बारिश ने कहर मचा रखा है। हल्द्वानी में भारी बारिश के दौरान बुधवार दोपहर काठगोदाम क्षेत्र के बदरीपुरा मोहल्ले में एक मकान के ऊपर सुरक्षा दीवार गिर गई। घर में मौजूद तीन महिलाएं और पांच वर्षीय बच्ची मलबे में दब गई। एक महिला की मौत हो गई है वहीं अऩ्य लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों, पुलिस और राजस्व कर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब बदरीपुरा निवासी शकीला बेग (45) स्व. पत्नी एजाज बेग, उनकी बेटी रीना (30) पत्नी मोहम्मद अली, देवरानी शबीना (32) पत्नी तहजीब मियां घर के अन्दर थे। रीना की पांच वर्षीय बेटी अनाया सोई हुई थी। तभी घर के पीछे की ओर मकान से सटी सुरक्षा दीवार मकान के ऊपर गिर गई। दीवार का मलबा मकान के पीछे की दीवार और छत को तोड़ता हुआ घर में घुस गया। और चार लोग मलबे में दब गए। जब मलबे में दबें लोगों ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। और दबे हुए लोगों को बचाने में जुट गए। और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को हादसे की जानकारी दे दी।

सूचना मिलने पर मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, एसडीएम विवेक राय,तहसीलदार पीआर आर्या, पटवारी दीपक कुमार टम्टा, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, काठगोदाम के एसओ कमल हसन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस, राजस्व कर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसी अनाया, शबीना, शकीला और रीना को निकालकर बेस अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि रीना की मौत सिर में चोट लगने से हुई। बेस अस्पताल के डॉ. डीएस पंचपाल का कहना है कि घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें चौबीस घंटे की निगरानी में रखा गया है। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

pic source- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top