Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः एसटीएच में इलाज नहीं बल्की चोरी करने पहुंचा चोर, रंगे हाथ पकड़ा गया

Ad

हल्द्वानीः शहर में चोरी के मामले थमने का नाम नही ले रहे हैं। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की उनको पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया। चोर इतने शातिर हो चूके हैं कि किसी के भी नाक के नीचे से चोरी कर पूरी वारदात को अंजाम दे देते हैं और उनको इस बात की भनक तक नही लगती है। इतना ही नही चोरों ने शहर के अस्पतालों तक को नही छोड़ा है। बीते कुछ समय से चोरों ने अस्पतालों को अपना निशाना बनाया हुआ है। ऐसा ही एक चोरी का मामला हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से सामने आया है। जहां चोर चोरी करने के इरादे से आया था लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

बता दें कि सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के वार्डों में बीते कुछ समय से लगातार हो रही चोरियां हो रही हैं। चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए अब खुद अस्पताल के कर्मचारियों ने इसका जिम्मा उठाया है। मामला शुक्रवार का है।शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल में घुस गया, इसके बाद स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने उसका  पीछा किया। चोर ने बड़े ही चलाकी से पहले वार्ड के बाहर सोने का बहाना कर लेट गया। जैसे ही उसने देखा कि आसपास कोई नहीं है तो वह चुपचाप उठा और एक मरीज का मोबाइल उठाने लगा। तभी अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे मोबाइल चुराते हुए पकड़ लिया।
मामले के बाद कर्मचारियों ने तुरंत एमएस डॉ. अरुण जोशी को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद अस्पताल ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अस्पताल में उसकी भाभी भर्ती है। वह उसे देखने अस्पताल गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top