National News

वोटर लुभाने खेतों में उतरी ड्रीम गर्ल , सोशल मीडिया में हो रही वायरल

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के आते ही एक बार फिर नेता जी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में चक्कर लगाने लगे है। जिसमें प्रत्याशी सबसे आगे देखे जा रहे है। कई प्रत्याशी अपने क्षेत्र में लोगों की परेशानी सुनते नजर आ रहे है। तो कई नेता ऐसे भी है जो आम जनता के बीच जाकर हर एक तकलीफ सुन रहे है। पर इन सबके बीच हेमा मालिनी सबसे ज्यादा खबरो में  रही है। जिसमें अभिनेत्री हेमा मालिनी खेतों में गेहूं की फसल काटती नजर आ रही है। मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में प्रचार के दौरान खेतों में फसल काटती दिखीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरे गोवर्धन इलाके की है। जहां हेमा मीलिनी गांव की औरतो को खेत में देख कर वहां पहुच गई और वहीं की महीलाओं के साथ बात करते-करते खेत में गेंहु काटने लगी, जिसकी तस्विरे सबसे ज्यादा देखी जा रही है। उनके एक हाथ में फसल काटने वाला हंसिया है और दूसरी हाथ में गेंहू की काटी हुई फसलें।  मगर यह हकीकत है कि चुनाव के दौरान नेता ऐसी चीजें करते रहते हैं। ये महज एक चुनावी स्टंटबाजी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इतने सालों तक उन्हें फसलों की याद क्यों नहीं आई? क्या सजधज कर फसल काटने जाना चुनावी स्टंट नहीं है तो और क्या है? बहरहाल, जो भी हो, मगर हेमा मालिनी पिछली बार की तरह जीत दर्ज करने के लिए जमकर चुनावी प्रचार में जुट गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

2014 में मथुरा से लोकसभा के लिए चुने जाने से पूर्व भी हेमा 2003 से 2009 तक तथा 2011-2012 में राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। इस बीच वे संसद की विदेश, परिवहन, पर्यटन, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सूचना एवं प्रसारण, उद्योग, भारी उद्योग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एवं शहरी विकास व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयों की समितियों की सदस्य भी रही हैं। इसके अलावा वे वर्ष 2002-03 में राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष भी रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top