National News

प्रियंका गांधी का वाराणसी से चुनाव लड़ना लगभग तय ,4 दिन में फैसला

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा सवाल प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को माना जा रहा है। वाराणसी सीट को प्रियंका के लिए ही माना जा रहा है। 29 अप्रैल को वाराणसी में नामांकन का अंतिम दिन  है। 26 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी भी नामांकन करने जा रहा है। कांग्रेस ने अभी तक वाराणसी से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इन कारणों से भी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की सभावना दिखाई दे रही है। कार्यकर्ताओं ने जब प्रियंका से चुनाव लड़ने की बात करी तो प्रियंका ने वाराणसी से लड़ने की बात करते हुए मजाक में ही सही पर अपनी इच्छा साफ जाहिर कर दी थी।   कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि जब से प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है, तब से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और यदि वाराणसी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं तो पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर इसका असर पड़ेगा। कांग्रेस को यह उम्मीद है कि प्रियंका के चुनाव लड़ने से वैसे कांग्रेसी भी बाहर निकलेंगे, जो अभी तक घरों में बैठ गए थे। प्रियंका गांधी से जब भी चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि वह हर तरह से तैयार हैं। यहां तक कि रविवार को उनसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो मैं तैयार हूं। इससे पहले भी प्रियंका के चुनाव लड़ने की बात उठ चुकी है, मगर तब नाम रायबरेली सीट का आ रहा था। यह कहा जा रहा था कि अगर सोनिया की तबीयत ठीक नहीं होती है तो प्रियंका रायबरेली से लड़ेंगी। मगर अब सोनिया गांधी रायबरेली से पर्चा भर चुकी हैं। पिछले दिनों जब प्रियंका गांधी से सवाल किया गया कि क्या वह वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लडेंगी, तो उन्होंने कहा था, मैंने लगातार कहा है कि मैं वही करूंगी, जो पार्टी मुझसे करने के लिए कहेगी। अगर कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें चुनाव लड़ने को कहेंगे तो वह लड़ेंगी।’राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा गया था कि क्या उनकी बहन प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने जवाब दिया, ‘आप खुद अंदाजा लगाइए। अंदाजा हमेशा गलत नहीं होता.’ जब राहुल गांधी से फिर पूछा गया कि क्या आप इससे इनकार नहीं कर रहे तो उन्होंने कहा, ‘मैं ना इसकी पुष्टि कर रहा हूं और ना ही इनकार कर रहा हूं।’

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

To Top