National News

पीएम मोदी से तेज बहादुर का जीत का दावा , पूर्व जज,किसान भी मैदान पर

Ad

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में शुरू से ही सबसे रोमांचक सीट वाराणसी देखी जा रही थी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को अपनी जीत का भरोसा है। तेज बहादुर ने कहा कि उनके लिए रोजगार, किसान और जवान ही सबसे बड़ा मुद्दा है।वाराणसी से उम्मीदवारी पर बात करते हुए तेज बहादुर ने कहा कि देश को असली चौकीदार की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि उनकी ही जीत होगी।आपको बता दें कि तेज बहादुर यादव ने पहले ही पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लड़ने का ऐलान कर दिया था, लेकिन सोमवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रत्याशी शालिनी यादव का नाम वापस लेते हुए तेज बहादुर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। जिसके बाद से वाराणसी सीट से होने वाली लड़ाई पर अब हर किसी की नज़र है।समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी तेज बहादुर को अपना समर्थन दिया है, इसके अलावा कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस से भी कुछ ऐसा ही करने की अपील की है। कांग्रेस की ओर से अजय राय पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, वह पिछली बार भी लड़े थे लेकिन हार गए थे।2017 में तेज बहादुर यादव ने बीएसएफ में खाने की क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और बीएसएफ ने उन्हें अनुशासनहीनता का आरोपी पाते हुए बर्खास्त कर दिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस बार तेज बहादुर के अलावा पूर्व जज, तमिलनाडु के कई किसान और निर्दलीय नेता शामिल हैं। 2014 के चुनाव में पीएम मोदी को वाराणसी में करीब 5 लाख, अरविंद केजरीवाल को करीब 2 लाख और अजय राय को 70 हज़ार के आसपास वोट मिले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top