National News

देशभर में डॉक्टरों की हड़ताल, एम्स एसोसिएशन ने दीदी को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Ad

नई दिल्लीः अपनी 6 शर्तों के साथ डॉक्टरों की हड़ताल देशभर में जारी है, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की माफी मांगना भी शामिल है। बता दें कि डॉक्टरों से हुई मारपीट और अपनी सुरक्षा के लेकर जारी हड़ताल को आज पांचवां दिन हो गया है लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बंगाल से शुरू हुई इस हड़ताल को देशभर के डॉक्टरों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में अब दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल सरकार को हड़ताली डॉक्टरों की मांगें पूरी करने के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो एम्स में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।हड़ताल के असर की बात करें तो दिल्ली के 14 बड़े अस्पताल समेत 18 अस्पतालों में आज (शनिवार) को डॉक्टरों की हड़ताल रहेगी। उधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को चिट्ठी लिखकर हड़ताल खत्म करने की अपील की तो जवाब में डॉक्टरों ने अपनी मांगों की नई लिस्ट जारी की है।

डॉक्टरों की तरफ से रखी गई 6 शर्तें

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डॉक्टरों को लेकर दिए गए बयान पर बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए
  • डॉक्टरों पर हुए हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी करना चाहिए
  • पुलिस की निष्क्रियता की जांच होनी चाहिए
  • डॉक्टरों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
  • जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों पर लगाए गए झूठे आरोपों को वापस लिया जाना चाहिए
  • अस्पतालों में सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी चाहिएइसके अलावा जूनियर डॉक्टरों के संयुक्त फोरम के प्रवक्ता डॉ अरिंदम दत्ता ने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल एसएसकेएम अस्पताल में हमें जिस तरह से संबोधित किया था, उसके लिए उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top