National News

दिल्ली में नमाज अदा कर रहे लोगों को कार ने बेरहमी से कुचला, 17 घायल

Ad

नई दिल्लीः सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें है। सड़क हादसो का मुख्य कारण तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना होता है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आ रहा है। जहां ईद के मौके पर बुधवार को राजधानी में पूर्व दिल्ली के खुरेजी इलाके में उस वक्त नमाजियों में हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार कार ने नमाज अदा कर रहे लोगों को बेरहमी से कुचल दिया। जिसमें 17 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।यह हादसा पूर्व दिल्ली के खुरेजी इलाके में स्थित एक मस्जिद में हुआ। इसके तुरंत बाद ही इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और लोग भड़क गए और खुरेजी चौक पर इकट्ठा हो गए। लेकिन पुलिस ने सूझ बूझ से काम लेते हुए लोगों को आश्वस्त दिया और उनसे और उनके घरों को वापस जाने का अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस उपायुक्त (शहादरा) मेघना यादव ने बताया कि अब तक 17 लोगों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है और हमने आरोपी ड्राइवर का पता भी लगा लिया है। पुलिस इस जांच में भी जुट गई है कि इस तरह सुरक्षा की चूक, खासकर ईद के मौके पर कैसे हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top