National News

सूरत अग्निकांडःअवैध रूप से चल रहा था कोचिंग सेंटर, 20 मासूमों की दर्दनाक मौत

Ad

सूरत। गुजरात में सूरत के सरथाना में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की वजह से शनिवार सुबह तक 20 लोगों की मौत हो गई है। इस कोचिंग सेटर के बारे में खुलासा हुआ है कि ये सेंटर अवैध रूप से चल रहा था। जिस इमारत में आग लगी थी, वो गैरकानूनी तरीके से बनाई गई थी। इस फ्लोर की छत को फाइबर से बनाया गया था।तक्षशिला नाम की इमारत की चौथी मंजिल पर लगी आग से बचने के लिए कुछ बच्चों ने छलांग लगा दी, ऐसे में 20 लोगों में कई बच्चों की मौत छलांग लगाने की वजह से हुई है। गैर-कानूनी तरीके से बने इस कोचिंग सेंटर के संचालक को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में सरथाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।संचालक पर आईपीसी की धारा 304-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। यही नहीं मामले की जांच सूरत क्राइम ब्रांच के एसीपी को सौंपी गई है। इस भयानक दुर्घटना के बाद से प्रशासन ने सूरत में इस तरह के ट्यूशन क्लास पर प्रतिबंध लगा दिया है। फायर डिपार्टमेंट की एनओसी मिलने के बाद ही ट्यूशन क्लास चलेंगी।बता दें कि सूरत के सरथाना स्थित तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर भी चलता है, जिसमें शुक्रवार को बच्चे रोज की तरह पढ़ने आए थे। लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नही रहा होगी कि उनकी जिंदगी पलक झपकते ही खत्म हो जाएगी। आग लगने के बाद कई छात्रों ने घबराहट में बिल्डिंग से छलांग लगा दी। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में 19 दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा।यह मामला सूरत प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है, क्योंकि गैर-कानूनी तरीके से चल रहे इस कोचिंग सेंटर पर लापरवाही बरती गई। जिसकी वजह से आज 20 लोगों ने अपनी जान गवां दी है।हालांकि गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। देर शाम सीएम ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा, सीढ़ियों के पास लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गए. सीएम ने मरने वालों के परिवारवालों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top