Nainital-Haldwani News

क्लीन विज़न होता तो आजतक क्लीन-ग्रीन हो जाता अपना हल्द्वानी: शोएब अहमद मेयर प्रत्याशी

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम चुनाव के सियासत गर्मा गई है। प्रत्याशी रिकॉर्ड जनसंपर्क कर रहे हैं। वोटरों के पास पहुंचकर उनकी परेशानी को हल करने के वादे किए जा रहे हैं। चुनाव के माहौल ने दिवाली की धूम को कुछ हद तक कम किया हुआ है। हल्द्वानी नगर निगम से सपा से मेयर प्रत्याशी शोएब अहमद अपना विकास विज़न लेकर गोपाल मंदिर के पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ सैकड़ो समर्थक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मेयर प्रत्याशी शोएब अहमद ने हल्द्वानी के विकास के मुद्दे पर सत्ता पर काबिज भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जनता के साथ केवल विश्वाघात किया गया है। हल्द्वानी में केवल विकास की बातें हुई है और कुछ नहीं। अगर काम हुआ होता तो लोग इतने आक्रोशित नहीं होते। उन्होंने कहा कि सबसे पहले शहर में गंदगी से सुरक्षा प्रदान करनी होगी। नगर निगम ने लोगों को क्लीन हल्द्वानी का सपना दिखाकर क्लीन झूठ बोला है। शोएब अहमद ने कहा कि हल्द्वानी को क्लीन करने के लिए शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान का निर्माण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में खुले में कूड़ा फेकने से बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।

शोएब अहमद ने कहा कि अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनेगा तो लोगों को उससे जलाने की जरूरत नही पड़ेगी और वातावरण भी दूषित नही होगा। उन्होंने कहा कि कूड़े की समस्या ने हल्द्वानी की छवि को धूमिल कर हुआ है।कई प्रयोग करने के बाद भी डस्टबीन के पास कूड़ा बिखरा रहता है। इस वजह से सड़कों में कूड़ा आकर फैल जाता है। नगर निगम इस मामले में केवल बड़ी-बड़ी बातें करता रहा है। क्षेत्र में कई स्थानों में डस्टबीन रखे जाते हैं। इसमें से रोजाना अधिकांश डस्टबीन समय पर खाली नहीं होते हैं। इन डस्टबीन के पास  भी अक्सर कूड़ा बिखरा रहता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निकलने के लिए अंडर ग्राउंड कूड़ेदान सहायक साबित होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top