Uttarakhand News

छोटे बेटे को इस हालत में देख टूट गए शिक्षा मंत्री, रोक नहीं पाए अपने आंसू, तस्वीरें…

Ad


हल्द्वानी: शिक्षामंत्री अरविंद पांडे के छोटे बेटे अंकुर पांडे की बरेली के पास सड़क हादसे की मौत हो गई। इस हादसे के सामने आने के बाद राज्यभर के लोगों दुख जाहिर किया है। अंकुर अपने दो साथियों के साथ गोरखपुर शादी में शामिल होने के जा रहे थे। बरेली के पास उनकी कार ट्रक से जा टकराई। इसके बाद सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां अंकुर और दोस्त मुन्ना गिरी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा अन्य साथी  पिंकू यादव कोमा में है। वह बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती है। हादसा तड़के तीन बजे होने की खबर सामने आ रही है। गाड़ी अंकुर ही चला रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad


इस हादसे के बारे में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को सुबह जैसे ही पता चला वो गदरपुर के लिए रवाना हुए। घर में बेटे को इस हालात में देखकर वो अपने आंसू नही संभाल पाए। इस दौरान उन्हें नैनीताल पूर्व विधायक बलराज सिंह पासी ने संभाला। अंकुर की मौत के बाद घर पर कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी वॉल पर लिखा है ‘कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।’ वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस हादसे पर दुख जताया।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

अंकुर पांडे अंतिम संस्कार गूलरभोज के शमशान घाट पर हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,भगत सिंह कोश्यारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत कई विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे। अंकुर पांडे की मौत के बाद उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को विश्ववास नहीं हो रहा है कि अंकुर अब इस दुनिया में नहीं रहा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top