Regional News

पहाड़ की सुंदरता के अलावा पहाड़ी फलों में आया पर्यटकों का दिल

Ad

भवाली:नीरज जोशी: नैनीताल जिला पर्यटन के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। यहां समूचे विश्व से लोग भ्रमण करने आते हैं। पहाड़ की खूबसूरती के साथ यहां का रहन सहन और पहाड़ी फल भी लोगों को खूब अपनी तरफ खींचते हैं। भवाली का बाजार एक वक्त में फल मंडी के नाम से जाना जाता था। भवाली की बाजार आजकल काफल,आडू,खुमानी ओर पुलम जैसे फलो से गुलज़ार है।इस बार पहाड़ी फलों की अधिकतर फसल कम वर्षा ओर ओलाविरष्टि के कारण खराब हो गयी है लेकिन जो फसल बची है उसके रेट अन्य वर्षो की तुलना अच्छे हैं।
वर्तमान में काफल 140रुपए ,खुमानी120 रुपए ,आडू100रुपए और  पुलम 110 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहे हैं। पर्यटक स्थानीय बाजार में ताजी फल खाकर वाही वाही कर रहे है।इस सब के बाद भी भवाली फल मंडी के हालत सुखद नही है। भवाली में लगातार लगने वाले जाम और हल्द्वानी में बड़ी मंडी होने से कास्तकार भवाली मंडी में फल लाने में असहज महसूस करते है यदि मंडी प्रशासन भवाली में फल मंडी के रूप में विकसित करें जिससे स्थानीय काश्तकारों को यहां आने वाले पर्यटकों का फायदा मिल सके।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top