Uttarakhand News

उत्तराखंड में किसानों के लिए फिर आफत , प्रदेश भर में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेते दिख रहा है, जिसका उदहारण अभी कुछ दिन पहले ही देखा गया था। तो वही एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदल सकता हैं। जिसके लिए मौसम विभाग ने भी अलर्ट घोषित कर दिया है। उत्तराखंड में 11 अप्रैल को मतदान के दिन भी मौसम ने अपना डर हर प्रत्याशी में बिठाए रखा। पहाड़ी इलाकों में कुछ दिन पूर्व ही बारिश से काफी नुकसान देखा गया। पहाड़ों में बागानी करने वाले किसानों ने बताया कि बारिश के साथ ओले गिरने से फलों में और फुल में काफी नुकसान हो गया है।मौसम विभाग ने बताया कि मौसम अभी राहत की कोई गुंजाइस नहीं छोड़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया की एक बार फिर पहाड़ो में मौसम की मार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने पांच पहाड़ी जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बारिश और और ओलो से एक बार फिर उत्तराखंड नुकसान उठा सकता है। एक ओर जहां पहाड़ों में बारिश और ओलो से बगानी करने वाले किसानों को बरिश से काफी फर्क पड़ सकता है तो वही मैदानी क्षेत्र के किसानो ने अपनी फसल गेंहू काटने शुरू कर दिये है। अगर इस बीच बारिश होती है। तो उत्तराखंड के किसानों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने बताया कि स्थानीय कारकों के कारण उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मुख्यरूप से अलर्ट जारी किया गया है। विभान ने चौबीस घंटे के अंदर बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताई है। इसके अलावा बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top