Uttarakhand News

उत्तराखण्ड खबर: दो नाबालिग युवतियों को भगाकर लाया, पुलिस देखते ही छत से लगा दी छलांग

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड के हरिद्वार में जयपुर के युवक ने खुदखुशी कर ली। युवक दो नाबालिग युवतियों को अपने साथ भगा कर लाया था। युवतियां भी जयपुर की रहने वाली बताई जा रही है। दरअसल युवक ने पुलिस के डर से तीसरी मंजिल से कुदकर आत्महत्या कर ली। युवक नाबालिग युवतियों के साथ हरिद्वार के आश्रम में टहरा था। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही युवक आश्रम की छत पर भागा और तीसरी मंजिल से कुद गया। यह बताया जा रहा है कि युवक अपने साथ दो नाबालिग युवतियों को भगा लाया था। युवतियों के परिजनों ने जब पता लगाया तो हरिद्वार में होने की खबर से परिजनों ने गुजरात पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद गुजरात पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से बात की हरिद्वार पुलिस जानकारी जुटा कर देर रात आश्रम पहुंची। वही पुलिस को आता देख 28 वर्षीय युवक आश्रम की छत पर भागने लगा। तीसरी मंजित पहुंचते ही युवक ने छत से छलांग लगा ली। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। हरिद्वार कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कोश्यिारी ने बताया कि यह व्यक्ति गुजरात के द्वारका से दो नाबालिग लडकियों को भगाकर लाया था और चार दिन पहले उसने हरिद्वार के श्रवण नगर क्षेत्र में एक आश्रम में एक कमरा लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

जानकारी के अनुसार जयपुर पुलिस के साथ हरिद्वार पुलिस ने मिलकर चिंतामणि आश्रम में युवक की तलाश में दबिश डाली थी। जिसके बाद युवक ने छत से छलांग लगाई। आनन-फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी डॉक्टर ने किया मृत घोषित पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि युवक जयपुर के द्वारिका विहार से दो युवती को भगाकर लाया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top