Uttarakhand News

औली शादी: उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने पर सरकार को बड़ा झटका

Ad

देहरादूनः भारत से जाकर साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल ने अपने दो बेटों की शादी के लिए उत्तराखंड के औली को चुना। आज से शादी समारोह के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। लेकिन औली में 200 करोड़ की चर्चित शादी  सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अह शादी का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। शादी समारोह के आयोजन पर हाईकोर्ट के दखल के बाद राज्य सरकार के उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की योजना को बड़ा झटका लग गया है। हाईकोर्ट ने साफ किया है कि राज्य सरकार का गुप्ता बंधुओं को शादी समारोह आयोजित करने की मंजूरी जल्दबाजी में लिया गया फैसला माना गया है।

बता दें कि औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों के शादी समारोह का आयोजन तय होने के बाद राज्य सरकार यह दावा कर रही थी कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस फैसले के तुरंत बाद सरकार के खिलाफ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र जुगरान के अलावा उक्रांद के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने सवाल उठाए थे। दोनों नेताओं का कहना था कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में शादी समारोह कराने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

बता दें कि प्रदेश सरकार ने समारोह के लिए तमाम तरह की अनुमतियां तो गुप्ता परिवार को दे दी। तभी इस बीच हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई। याचिका पर हाईकोर्ट ने कड़ा निर्णय लिया है। याचिका में लिखा था कि हिमालय की खूबसुरत  वादियों को इस तरह के निजी आयोजनों के लिए इस्तमाल करना गलत होगा। जिसके वजह से पहाड़ों की खूबसूरती और पर्यावरण को गहरा नुकसान होगा। शादी समारोह पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सवाल उठाए हैं।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top