CM Corner

सीएम रावत ने बाजपुर में 98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया

Ad

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बाजपुर में लगभग 98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिसमें 25 करोड़ से अधिक लागत की 08 योजनाओं का लोकार्पण एवं 73 करोड़ की लागत की 41 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय बाजपुर का भी शिलान्यास किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर में एकलव्य आवासीय विद्यालयों की स्थापना से छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश सरकार राज्य को जीरो टालरेंस के माध्यम से भ्रष्टाचार से मुक्त किया गया है जिससे प्रदेश आज ईमानदारी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 तक नवभारत के नये निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने कहा 2022 तक आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जायेंगे, हर किसी के पास अपना घर होगा। उन्होंने कहा भारत सरकार द्वारा 09 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री “किसान सम्मान निधि” के अन्तर्गत सभी पात्र किसानों को 06 हजार रू0 सालाना देना प्रारम्भ कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना” के अन्तर्गत असंगठित मजदूरों हेतु 60 वर्ष की आयु के बाद 03 हजार मासिक पेंशन दी जायेगी। उन्होंने कहा “आयुष्मान भारत योजना” के अन्तर्गत व अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अन्तर्गत प्रदेश के सभी परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है इसके लिए राज्य मे 175 चिकित्सालय पंजीकृत किये गये है। उन्होंने कहा कि “नन्दा देवी गौरा योजना” के अन्तर्गत कन्या के जन्म के समय उसे 11 हजार रूपया व उच्च शिक्षा हेतु स्नातक करते समय 51 हजार रूपये राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा बेटे व बेटी में भेद नहीं होना चाहिए आज की बेटियाँ सबकुछ कर सकती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बेटियों को समर्थ बनाये ताकि वे अपने पैरों मे खडी हो सके। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा 40 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाईल फोन उपलब्ध कराये गये है। उन्होंने कहा आशा कार्यकत्रियों का मानदेय 05 हजार से बढ़ाकर 17 हजार किया गया है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने व आम आदमी की समस्या के निस्तारण हेतु जनपदवासी 05944-250250 पर व 1905 सीएम हैल्पलाइन नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हितों में अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने कहा आज जो भी शिलान्यास किये गये उन पर लोकसभा निर्वाचन के बाद कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इस अवसर क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ देश में सड़कों की हालत में बहुत सुधार आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top