Uttarakhand News

उत्तराखण्ड न्यूज: मां ने डांटा तो बेटे ने पंखे से लटकर खत्म कर दी जीवन लीला

Ad

देहरादून: समाज मॉर्डन दिशा की ओर बढ़ रहा है। माता-पिता भी अपने बच्चों के हिसाब से बदलने की कोशिश कर रहे है। मौजूदा वक्त में अभिभावकों को अपने बच्चो का सबसे अच्छा दोस्त कहना गलत नहीं होगा, लेकिन बच्चो द्वारा छोटी-छोटी बातों में उठाए जा रहे कदम अभिभवाकों को जिंदगी भर का गम दे रहा है। एक ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून का है,जहां पर अपनी मां के साथ हुई कहासुनी में बेटे ने मौत को लगे लगा लिया। घटना कोतवाली नेहरू कॉलोनी के जोगीवाला क्षेत्र की है। खबर के मुताबिक रिंग रोड जोगीवाला में शगुन पुत्र स्व. यशपाल सिंह निवासी एकता एनक्लेव लेन नंबर एक ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वस्थ्य दांतों के बिना पर्सनिलिटी में निखार केवल सपने जैसा, प्रकाश डेंटल टिप्स

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि  मृतक के पिता ओएनजीसी से रिटायर्ड थे और मां ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत है। युवक बेरोजगार था और काम की तलाश में घूम रहा था। वह घर देरी से आया था और इसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई।  वह दोपहर घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह कमरे में गया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top