Uttarakhand News

ग्रीस जाकर देवभूमि की बेटी प्रियंका करेगी मिसेज इंडिया में इंडिया का प्रतिनिधित्व

Ad

देहरादून: बेटियां किसी से कम नहीं होती है, पढ़ाई के साथ, घर के साथ और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ वो अपनी प्रतिभा को भी पहचान देने से पीछे नहीं हटती हैं। देश का युवा बदल रहा है और शायद ये बदलाव का सबसे बड़ा कदम है। इस सोच ने हजारों लोगों को प्ररेणा दी है और उदाहरण भी पेश किए हैं। इस क्रम में एक बार फिर उत्तराखण्ड की बेटी ने अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है। उत्तराखण्ड की मूल निवासी प्रियंका रावत का मिसेज इंडिया के लिए चयन हुआ है। प्रियंका अब अक्तूबर में ग्रीस जाएगी और भारत का इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रियंका मूल रूप से पौड़ी जिले की रहने वाली है। प्रियंका ने दिल्ली से अपनी शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने 14 साल तक एयरलाइन में नौकरी की। प्रियंका के पति दीपक सिंह रावत भी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। प्रियंका का आठ वर्ष का एक बेटा भी है। दून के शास्त्रीनगर निवासी प्रियंका ने अपनी कामयाबी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि इससे पहले फैंशन से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं में वो भाग ले चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अक्तूबर में ग्रीस में होने वाले प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल में देशभर की महिलाएं हिस्सा लेंगी।
।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top