Uttarakhand News

उत्तराखंड में भाजपा ने लगाया अपना गणित , अब जनता करेगी फैसला…

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड में बीजेपी ने लोकसभा को लेकर अपने पत्ते खोल दिये है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट हैं। नैनीताल, हरिद्वार ,पौड़ी, टिहरी और अल्मोड़ा लोकसभा सीटें है। फिलहाल उत्तराखंड की पांचों सीट भाजपा के पास है। 2019 के चुनाव में पार्टी ने दो मौजूदा सांसद को आराम दिया है। जिसमें नैनीताल के भगत सिंह कोश्यारी और पौड़ी के भुवन चन्द्र खंडूरी है। दोनों सासंदों की नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी ने दोनों के पसंदीदा व्यक्ति को टिकट दिया है। नैनीताल इस समय हॉट सीट देखी जा रही है। इस लिए पार्टी ने लोकसभा के लिहाज से एक नये चहरे को मौका दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नैनीताल लोकसभा सीट से लड़ रहे है। अजय भट्ट दो बार रानीखेत विधानसभा से विधायक रहे है। पर 2017 के विधानसभा में भट्ट को हार का सामना करना पड़ा था।
वही पौड़ी लोकसभा सीट की बात करे तो इस सीट पर भी मौजूदा सांसद भुवन चन्द्र खंडूरी की जगह तीरथ सिंह रावत को मैदान में उतारा गया है। खबरों के अनुसार तीरथ सिंह रावत को मौजूदा सांसद भुवन चन्द्र खंडूरी की पसंद का ही चेहरा बताया जा रहा है। लोकसभा के लिहाज से तीरथ सिंह रावत एक नये चेहरे देखे जा रहे है। तीरथ सिंह रावत भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है। पूर्व सीएम खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के कांग्रेस में जाने के बाद पौड़ी सीट से पूर्व सीएम भुवन चन्द्र खंडूरी के उत्तराधिकारी के रूप के रूप में भी रावत को देखा जा रही है। पौड़ी सीट से उत्तराखंड सरकार में कैबिनेंट मंत्री सतपाल महाराज की भी मजबूत दावेदारी देखी जा रही थी।
टिहरी से एक बार फिर मौजूदा सांसद मालाराज लक्ष्मी को मौदा दिया गया है। इस ही तरह हरिद्वार से उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरीयाल निशंक को दोबारा मैदान में उतारा गया है। अल्मोड़ा से राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा पर फिर से भरोसा जताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top