Viral

स्टोर लूटने पहुंचे बदमाश की गिर गई बंदूक और उतर गई पैंट, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Ad

नई दिल्ली:लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश ने पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन उसे क्या पता था कि अंजाम इतना पूरा होना वाला है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगी। वैसे तो लोग बदमाशों पर अपना गुस्सा जाहिर करते है लेकिन इस बदमाश पर उन्हे हंसी आ रही है। एक दुकान में लूट के इरादे से घुसे बदमाश के साथ अजीब सा वाक्या हुआ। जिस बंदूक से वो दुकानदार को डराने की कोशिश कर रहा था वो गिर गई और जब वो भागने वगा तो उसकी लोअर ही उतर गई।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/BBCnewsHindi/videos/1843791749068590/

घटना अमेरिका की है। कोलोराडी में दुकान लूटने के इरादे से गए बदमाश का दांव उल्टा पड़ गया और उसे अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। इस मामले का एक निजी मीडिया कंपनी ने वीडियो जारी किया है। यह वीडियो एक मिनट का है। बदमाश लोअर पहने दुकान व स्टोर में घुसता है। जैसे ही व वहां काउंटर में खड़ी महिला को डराने के लिए बंदूक निकालता है तो वो उसके हाथ से फिसलकर महिला की तरफ गिर जाती है। वो काउंटर पार करके दोबारा प्रयास करने की कोशिश करता है लेकिन वो इस पर कामयाब नहीं हो पाता है। मौका देखते ही महिला बंदूक उठा लेती है, यह देखते ही बदमाश वहां से भागने लगता है। इसी बीच स्टोर के दरवाजे तक पहुंचे पर उसकी लोअर भी गिर जाती है।  इस वीडियो को बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top