Uttarakhand News

पिथौरागढ़ खबर: अंतिम संस्कार किए बिना शमशान घाट में बेटे का शव छोड़ गया पिता

Ad

देहरादूनः भारतीय संस्कृति में अंतिम संस्कार हमेशा रीति रीवाज के साथ किया जाता है। लेकिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। पिथौरागढ़ में एक युवक का शव उसके परिवालवालें शमशान घाट पर छोड़कर चले गए। परिवालवालों ने बिना युवक का अंतिम संस्कार किए उसका शव ऐंचोली स्थित श्मशान घाट पर छोड़ दिया।
कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि डीडीहाट क्षेत्र के सिंगोली निवासी कवींद्र उर्फ कबीरा (24) पुत्र स्व. कुंदन प्रसाद पिथौरागढ़ में कबाड़ बीनता था। कबाड़ बिनने के बाद कबीरा रोडवेज स्टेशन के पास एक होटल के बाहर ही सो जाया करता था। बुधवार की सुबह कबीरा पिथौरागढ़ बस स्टेशन के पास मृत मिला। पुलिस के पूछताछ करने पर पता चला की उसकी मां भाटकोट में रहती है। जिसके बाद पुलिस ने शव उसके सौतेले पिता और एक अन्य रिश्तेदार को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक नशे का आदी था। पुलिस ने बताया कि उसके सौतेले पिता के साथ गए लोग अंतिम संस्कार किये बिना ही शव को श्मशान में छोड़कर चले गए।
मामले के बाद आसपास के लोगों ने ऐंचोली श्मशान घाट पर शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद में पुलिस ने तीन हजार रुपए का चंदा इकट्ठा कर उसका अंतिम संस्कार किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top