Regional News

रामनगर में शूटिंग के दौरान सनी लियोनी की तबीयत खराब, पहुंची हॉस्पिटल

Ad

रामनगर: मुंबई की मायानगरी से रामनगर टीवी चैनल एमटीवी के स्पिलिट्स विला सीजन 11 की शूटिंग के लिए पहुंची अभिनेत्री सनी लियोनी लगातार खबरों में है। ये दूसरा मौका है जब सनी स्पिलिट्स विला की शूटिंग के लिए रामनगर के आई है। गुरुवार को उनकी शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई।उन्हें शूटिंग के लोग और वाउंसर बृजेश हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां लगभग आधा घन्टा उपचार के बाद वह होटल लौट गई। वहीं शूटिंग को भी रोका गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे छोई स्थित एक रिजोर्ट में शो की शूटिंग चल रही थी। इसी दौरान सनी के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर यूनिट के लोगों ने महिला पुलिस की मदद से उन्हें गुपचुप तरीके से नगर के काशीपुर रोड स्थित ब्रजेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि सनी लियोनी पेट दर्द से पीड़ति थी। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है और वह छोई स्थित रिजोर्ट में लौट गईं। इधर रिजोर्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह मान ने बताया कि सनी के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। साथ ही पूरी शूटिंग के दौरान एक चिकित्सक स्थाई रूप से उनके साथ रहेगा।फ़िल्म अभिनेत्री लियोनी 3 जून को छोई स्थित रिसोर्ट द बनियन रिट्रीट में एमटीवी के स्पिलिट्सविला की शूटिंग के लिए आई हुई है। वह 3 जुलाई को लौटेगी।

Image result for सनी लियोनी रामनगर में

बता दे कि कोसी नदी के किनारे सनी लियोनी और रणविजय सिंह ने छोई गांव के बच्चों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दोनों  बच्चों के साथ खूब मस्ती करते नजर आए थे। वहीं ये बात सभी जानते हैं कि सनी लियोनी को कॉर्बेट पार्क के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य खूब भाया है।

Related image

यहां की सुंदरता को देखकर वह अभिभूत हुईं. वैसे भी सनी लियोनी को उत्तराखंड की वादियां पहले से ही पसंद हैं। सनी ने शूटिंग के लिए रिसॉर्ट की लोकेशन को भी बेहतर बताया।पिछले साल भी वह कुमेरिया स्थित रिसॉर्ट में स्पिलिट्सविला की शूटिंग के लिए पहुंची थीं।

Image result for सनी लियोनी रामनगर में

ADVERTISEMENTS Ad
To Top