Regional News

भवाली: व्यापारियों का संकल्प, मिलकर काम करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे

Ad

भवाली: नीरज जोशी: शहर के नगर पालिका सभागार में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने किया। इस दौरान सभी क्षेत्रों से आये व्यापारी ने बैठक में भाग लिया। बैठक में सभी 18 क्षेत्रों की इकाइयों का गठन किया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को दायित्व सौपें गए। शहर में व्यापारियों को किस तरह से व्यापार करना चाहिए,इस बैठक में इन सभी बातों को रखा गया। उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए बेहतर सेवाएं देने की बात रखी।

ADVERTISEMENTS Ad

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापार संगठन की अपनी एक अच्छी छवि है। सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को आपस मे मिलजुलकर काम करना चाहिए। तभी संगठन को मजबूत रखा जा सकता है। हमें व्यापारियों के हित के लिए कार्य करना है। यह तभी सम्भव हैं, जब हम सब पदाधिकारी आपस मे मिलकर काम करें। वहीं रावेल सिंह आनंद को जिला निर्वाचन मंडल बनाया गया। महिला हल्द्वानी व्यापार मंडल के लिए शांति जीना को महिला प्रभारी नियुक्त किया गया। शहर को साफ रखने में महत्वपूर्ण योगदान करने के लिए व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश नेगी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

https://youtu.be/_us9sLw0DW8

ADVERTISEMENTS Ad
To Top