Nainital-Haldwani News

दो दिन की बारिश ने तोड़ी हल्द्वानी मंडी की रफ्तार, सब्जी आपूर्ति 50% तक घटी

Ad

Uttarakhand: Haldwani: कुमाऊं में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश का असर हल्द्वानी की नवीन मंडी पर साफ दिखा। पहाड़ों में रास्ते बंद होने और मैदान से भी आपूर्ति प्रभावित होने से मंडी में केवल 5 से 10 प्रतिशत सब्जियां ही पहुंच पाईं। इसमें भी केवल कुछ ट्रक आलू और थोड़ी मात्रा में बंदगोभी शामिल रही।

ADVERTISEMENTS Ad

तेज बारिश से किसानों की फसलें—जैसे शिमला मिर्च, बीन और टमाटर—खेतों में पानी भरने से खराब हो गई हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

आलू फल आढ़ती संगठन के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि मंगलवार को मैदान से महज 50% आपूर्ति हुई। व्यापारियों का कारोबार पिछले दो दिन से लगभग ठप है। हालांकि आज मौसम में राहत मिलने से उम्मीद जताई जा रही है कि आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top