Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पकड़ा गया अवैध काम,बिना नक्शा पास दुकानें और अवैध कॉलोनी काटने का खेल पकड़ा गया

Ad

हल्द्वानी: अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। शहर में कई जगह बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य हो रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद डीडीए एक्शन ले रहा है। इसी के चलते अनिल कुमार विनायक निवासी भोटिया पड़ाओ द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के 3 दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण टीम मौके पर पहुंची और निर्माणधीन दुकानों को सील कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा कमलुवागांजा गौड़ पिटकुल कार्यालय के पास दीपक टंडन आदि के द्वारा खाता संख्या 0157 के खसरा संख्या 23/3, 27/1, 29,30 व 31 में अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने के कारण चालानी कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्रार हल्द्वानी, तहसीलदार हल्द्वानी एवं रेरा उत्तराखंड को भी पत्र प्रेषित किया गया है। टीम में अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा अपर सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राकेश आर्य व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top