Nainital-Haldwani News

ब्रेकिंग-मोटाहल्दू में एक अधजला शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Ad

हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू में एक अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हल्दूचौड़ पुलिस थाना क्षेत्र का है। खबर के मिलते ही लालकुआं कोतवाल आर के सैनी समेत पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार सुबह 6.30 बजे इस घटना के बारें में उन्हें जानकारी मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज विमल मिश्रा ने बताया कि सुबस स्थानीय लोगों ने इस बारें में क्षेत्र प्रधान को जानकारी दी। प्रधान की ओर पुलिस को जानकारी दी गई कि रामपुर-बरेली रोड बाइपास में एक अज्ञान अधजला शव मिला। सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करवने की कोशिश की जा रही है। वहीं शव बुरी तरह से जला हुआ है। उसके हाथ पर एक टैटू भी बन हुआ है। इस घटना के सामने आने के बाद पास के गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं नैनीताल जिले में लगातार सामने आ रही इस तरह की घटना ने लोगों को परेशान किया हुआ है। पुलिस शव को पीएम भेजने की तैयारी कर रही है। वही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की उम्र 25 साल बताई जा रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर एसपी सिटी समेच डॉग स्कॉड मौके पर मौजूद है। वही घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम को आसपसा खुन के निशान मिले। प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे हत्या का केस मान रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top