Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बस स्टेशन हुआ पैक, दिल्ली के लिए भेजनी पड़ गई 55 बसें

Ad

Haldwani News: गर्मियों में स्कूल की छुट्टी होते ही पर्यटक स्थलों में भीड़ बढ़ने लगती है। हर साल की तरह इस साल भी नैनीताल घूमने के लिए रिकॉर्ड संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। ऐसे में हल्द्वानी रोडवेज पर भार भी बढ़ गया है। वीकेंड पर हल्द्वानी बस स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए अतिरिक्त बसें संचालित की जा रही है, सबसे ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चलाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जून महीने के शुरू होते ही वीकेंड्स की तरह ही हर दिन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की संख्या के बढ़ने के बावजूद हल्द्वानी बस स्टेशन में भीड़ कम नहीं हो रही है, यात्रियों को सीट पाने के लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ रही है।

आपको बता दें कि, हल्द्वानी- काठगोदाम डिपो को मिलाकर दिल्ली के लिए हल्द्वानी बस स्टेशन से 1 दिन में 55 से ज्यादा बसें भेजी जा रही है। हल्द्वानी बस स्टेशन इंचार्ज का कहना है कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सैलानियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है।

बात नैनीताल की करे तो, सैलानियों की संख्या बढ़ने से मुख्य पार्किंग फुल हो रही है। ऐसे में यात्रियों को रूसी बाईपास में वाहन खड़ा करके शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल शहर में भेजा जा रहा है। वीकेंड पर नैनीताल से लेकर काठगोदाम तक काफी जाम भी देखने को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top