Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कब खुलेगा गौलापुल… IAS दीपक रावत ने अधिकारियों को दे दी है डेडलाइन

Ad

IAS Deepak Rawat: Gaula River: आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गौलापुल और अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया और एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि 20 दिनों के भीतर हल्के वाहनों के लिए गौलापुल पर यातायात शुरू किया जाए। आयुक्त रावत ने गौलापुर के पास अप्रोच रोड, गौलापुल और अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में गौलानदी से हुए भू-कटाव का निरीक्षण किया और सिंचाई, एनएचएआई और लोनिवि के अधिकारियों को दीर्घकालिक योजनाओं पर काम करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

गौलापुल के पास हल्द्वानी की ओर जाने वाली अप्रोच रोड भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका स्टीमेट लोनिवि द्वारा तैयार किया जा चुका है। इसे जल्द ही शासन स्तर पर भेजा जाएगा और धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गौलापुल के निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24 घंटे काम कर 20 दिनों के भीतर हल्के वाहनों के लिए यातायात सुचारू किया जाए।

इसके बाद आयुक्त रावत ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भू-कटाव से हो रहे नुकसान का जायजा लिया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल ने बताया कि स्टेडियम की सुरक्षा दीवार के लिए स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि गौलानदी में चुगान तकनीकी तरीके से किया जाएगा ताकि नदी का प्रवाह बीच में रहे और कटाव से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिस विभाग की भूमि है, उसे भू-कटाव से बचाना प्राथमिकता है, और इसके लिए दीर्घकालिक कार्य करने होंगे ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल, वन विभाग के आर.एम. मयंक शेखर झा, खेल उपनिदेशक रशिका सिद्दीकी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी और लोनिवि, सिंचाई और एनएचएआई के अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top