Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 90 सिटी बसों का होगा संचालन, इन रूटों पर रात 9 बजे तक दौड़ेंगी बसें

Ad

Haldwani News: City Bus: RTO: Timing: हल्द्वानी के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग शहर के छह प्रमुख रूटों पर 90 सिटी बसें संचालित करने जा रहा है। ये बसें हर दिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक सड़कों पर दौड़ेंगी। इससे शहर में जाम की समस्या कम होने के साथ ही आमजन को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन विभाग ने पहले इन बसों का संचालन 21 जून से शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन बस ऑपरेटरों के अनुरोध पर उन्हें एक माह की अतिरिक्त तैयारी का समय दिया गया। अब ये बसें 21 जुलाई से सड़कों पर उतरेंगी।

सबसे लंबा और छोटा रूट आरटीओ सुनील शर्मा के अनुसार, सबसे लंबा रूट रानीबाग से काठगोदाम तक होगा, जिसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर है और इस रूट पर 45 बसें चलेंगी। वहीं, सबसे छोटा रूट 12 किलोमीटर लंबा है, जिस पर 24 बसें दौड़ेंगी। बाकी रूटों पर शेष बसें चलेंगी।

पर्यावरण के अनुकूल बसें सभी बसें या तो सीएनजी से संचालित होंगी या फिर डीजल के बीएस-6 मानक वाली होंगी, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

इन रूटों पर होगी बस सेवा

ऊंचापुल रूट: बस स्टेशन, स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कमलुवागांजा, मुखानी, बस स्टेशन।

रानीबाग रूट: रानीबाग, रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ब्लॉक, फतेहपुर, लामाचौड़, भाखड़ा, कठघरिया, चौफुला चौराहा, चंबलपुल, पनचक्की, हाइडिल गेट से वापस रानीबाग।

देवलचौड़ रूट: बस स्टेशन, मंगलपड़ाव, गांधी स्कूल, तीनपानी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, टीपीनगर, देवलचौड़, पंचायत घर, पाल कॉलेज, कुसुमखेड़ा, लालडांठ, पनचक्की, मुखानी, कालाढूंगी चौराहा, बस स्टेशन।

काठगोदाम रूट: बस स्टेशन, काठगोदाम रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस, स्टेडियम, तीनपानी, गोरापड़ाव, गन्ना सेंटर, टीपीनगर, एसटीएच, धान मिल, पीलीकोठी, मुखानी, कालाढूंगी चौराहा, बस स्टेशन।

गैस गोदाम रूट: बस स्टेशन, सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़, बिड़ला स्कूल, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल, मुखानी, कालाढूंगी चौराहा, बस स्टेशन।

भाखड़ा रूट: बस स्टेशन, दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा, लामाचौड़, भाखड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top