Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली के लिए निकली वॉल्वो का हुआ एक्सिडेंट, कारण बना कुत्ता

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो की वाहन संख्या (वॉल्वो बस शनिवार) uko4 pa 1520 रात 11 बजे हल्द्वानी से 34 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। तड़के सुबह लगातार बारिश हो रही थी। बस सवेरे 4 बजे गाजियाबाद के नजदीक पहुँची थी, लगातार हो रही बारिश और वाहन के आगे अचानक कुत्ते के आने से बस अन्यंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।

ADVERTISEMENTS Ad

बस चालक सुहैल सीट समेत बस से बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि चालक को गंभीर चोट आई है।इसके अलावा परिचालक और 10 अन्य यात्री भी चोटिल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद पुलिस और नेशनल हाइवे की टीम मौके पर पहुँची और घायलों और सभी यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया। काठगोदाम डिपो इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि परिचालक और चालक का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि चालक की सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि सभी खतरे से बाहर हैं।

इधर कर्मचारियों संगठनो ने निगम प्रबंधन पर निशाना साधते हुऐ कहा वाल्वो बसो में चालको से बिना आराम दिये लगातार ड्यूटी कराई जा रही है जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे है और निगम प्रबंधन आँखे मुदकर सो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top